Etawah Auraiya News: पत्नी के घर छोड़ने से परेशान पति ने कर ली खुदकुशी
इटावा औरैया, अगस्त 6 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जुहाना अड्डा गांव में पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से परेशान होकर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सिविल लाइन के जुहाना अड्डा निवासी महिपाल सिंह मजदूरी करते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह छह बजे वह घर से निकले थे। कुछ देर बाद घर के सामने स्थित खाली प्लॉट में पेड़ से उनका शव पत्नी के दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। शव देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। भाई रोहन ने बताया कि एक वर्ष पहले महिपाल की पत्नी सावित्री किसी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से महिपाल मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया महिपाल पत्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.