Etawah Auraiya News: पत्नी की हत्या के आरोपी 25 हजार के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा
इटावा औरैया, नवम्बर 6 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने घेरेबंदी करके गिरफ्तार कर लिया है। उसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।
हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा महिपतसाह निवासी अभिलाख सिंह गुर्जर ने तीन नवंबर को बहन अवधेश देवी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि भरेह थाना के गांव पहलन निवासी शिवपूजन पुत्र नत्थू सिंह उर्फ नाथू सिंह के साथ बहन अवधेश देवी की शादी हुई थी। उसने तीन नवंबर की रात को गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी पति भाग निकला था। मृतका की 16 साल की बेटी संध्या ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस को उसने बताया था कि पिता खाना को लेकर मां से विवाद कर रहे थे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.