Etawah Auraiya News: पत्नी और बेटे को छत से फेंकने के आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
इटावा औरैया, अगस्त 13 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शराब के नशे में पत्नी और बेटे के साथ मारपीट करके छत से फेंकने के आरोपी पति की तलाश में पुलिस लगी है। घायल पत्नी व बेटा जिला अस्पताल में भर्ती हैं। घटना मंगलवार की रात को हुई थी। काली मंदिर के पास रहने वाली सुनीता देवी ने अपने पति पर छत से फेंकने का आरोप लगाया। बताया कि मंगलवार की रात को पति सोनू ने शराब के नशे में आकर पैसों की मांग की और पैसे नहीं दिए तो उसको व 14 साल के बेटे को छत से फेंक दिया। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुनीता ने पुलिस को बताया कि सोनू से उसने शादी पहले पति की मौत के बाद हुई थी। वह आएदिन शराब पीकर मारपीट करता है। थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। पति की तलाश की जा रही है, लेकिन वह घर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.