इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: इटावा। परिजनों ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले ही राना प्रताप की पत्नी सुशीला देवी, देवर के बेटे की पत्नी की डिलीवरी के लिए एंबुलेंस से अस्पताल के लिए निकली थीं। उन्हें क्या पता था कि पीछे घर में ऐसा मातम छाने वाला है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। राना प्रताप के दो बेटे और चार बेटियां हैं। दोनों बेटों और तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। वृद्ध की अचानक मौत से पत्नी सुशीला देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी हादसे को लेकर शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...