इटावा औरैया, सितम्बर 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा। भरथना के रानी नगर में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगा ली। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के कारण सैफई रेफर कर दिया गया है। रानी नगर निवासी 35 साल की आरती का पति अवधेश से शनिवार की शाम को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद आरती ने घर के अंदर फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर प्राथमिक इलाज के बाद सैफई अस्पताल भेज दिया। थाना पुलिस को घटना के बाबत जानकारी नही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...