इटावा औरैया, सितम्बर 6 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। पति से विवाद के बाद एक महिला ने डाई पी ली। हालत बिगड़ने पर उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गयाा। इकदिल के मोहल्ला कुम्हरान में रहने वाले सुमित का उनकी पत्नी साधना से विवाद हो गया था। विवाद के बाद महिला ने डाई पी ली। इससे महिला की हालत बिगड़ी तो उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि सुमित की शादी एक साल पहले हुई थी और उनके एक बच्ची भी है। वह किराए पर गाड़ी चलाता है। आएदिन देर से आने के कारण पति पत्नी के बीच विवाद होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...