Etawah Auraiya News: पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट
इटावा औरैया, जुलाई 7 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। महिला राजश्री ने पुलिस को बताया कि 5 जुलाई की शाम करीब 8 बजे उसके पति राजीव कुमार ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसे चोटें आईं। महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।थानाध्यक्ष बलराजसिंह भाटी ने बताया तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.