Etawah Auraiya News: पति पर घायल करने का आरोप, जांच शुरू
इटावा औरैया, अगस्त 13 -- Etawah Auraiya News: इटावा। रामनगर की एक महिला ने अपने पति पर लाठी डंडों से मारपीट करके घायल कर दिया। पुलिस छानबीन कर रही है। विवाहिता ज्योति ने गुरुवार को पुलिस को सूचना दी कि उसके पति ने मारपीट की है। पुलिस पहुंची और घायल अवस्था में उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का आरोप है कि सास-ससुर भी उसके पति से उसे छोड़ने की बात कहते रहते हैं। ज्योति ने बताया कि वह शहर के एक निजी अस्पताल में काम करती है। उसका पति कोई काम नहीं करता है। उसके पति की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। आरोप है कि पति इन बच्चों से भी उसके साथ बदसलूकी करवाता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.