Etawah Auraiya News: पति को छोड़ देवर के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला
इटावा औरैया, सितम्बर 7 -- Etawah Auraiya News: भरथना। भरथना-बकेवर मार्ग पर सोमवार शाम एक महिला के हाईवोल्टेज ड्रामे से राहगीरों की भीड़ जुट गई। महिला बीमार पति के साथ जाने से इनकार करते हुए कथित तौर पर देवर के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला और दोनों पक्षों के परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल महिला देवर के साथ ही चली गई। महिला पिछले करीब पांच दिनों से देवर के साथ रह रही थी। इसकी जानकारी होने पर पति परिजनों के साथ भाई के घर पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और महिला सड़क पर पति के साथ जाने से इनकार करने लगी। महिला ने पुलिस को सूचना देकर पति पर मारपीट करने और जेवरात रखने का आरोप लगाया। वहीं, महिला के साथ रह रहा देवर भी कथित तौर पर अपने भाई से गाली-गलौज और अभद्रता करता रहा। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.