इटावा औरैया, सितम्बर 15 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। सास-ससुर से विवाद के बाद पति ने महिला को प्रताड़ित किया। इससे परेशान महिला ने दो मर्तबा खुदकुशी का प्रयास किया। कल्याणपुर निवासी राजबहादुर की पत्नी 40 साल की निर्मला देवी का मंगलवार दोपहर नाली में पानी डालने को लेकर सास-ससुर से विवाद हुआ। इस पर पति ने महिला के साथ मारपीट कर दी। महिला ने इससे परेशान होकर फांसी लगाने का प्रयास किया तो पति ने उसको बचा लिया। मायके वाले भी सूचना पर पहुंच गए। महिला के मायके वाले वापस लौटे तो महिला ने फिर से खुदकुशी का प्रयास करते हुए कीटनाशक पी लिया। उसको जिला अस्पतल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...