इटावा औरैया, जुलाई 14 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जिला क्रीड़ा समिति की बैठक में खेलकूद प्रतियोगिता और खेलों को बढ़ावा दिए जाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया और रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में अध्यक्षता करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि सभी विद्यालय अपने स्कूल के छात्रों को कम से कम दो प्रकार के खेलों के लिए तैयार करें। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं की पहचान करनी है और इन्हें दक्ष बनाकर प्रतिभा प्रदर्शन को तैयार करना है, जिससे यह विद्यालय और जिले का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को जिला मंडल और प्रदेश स्तर के खेलों में भी प्रतिभाग कराया जाए और उन्हें अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर भी दिया जाए। बैठक में यह निर्णय लिया गया की शुल्क का 50 प्रतिशत अंशदान के रूप में 30 रुपए खेल प्रतियोगिताओ...