इटावा औरैया, जुलाई 16 -- Etawah Auraiya News: उदी। पछायगांव थाना क्षेत्र मुरौंग के डाकघर में ग्रामीणों की जमा पूंजी के गबन का आरोप लगाया गया है। इसका शिकायतीपत्र जिलाधिकारी को दिया गया है। ग्राम प्रधान किशोर सिंह ने गांव वालों के साथ जाकर जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र दिया। आरोप लगाया कि डाकघर के कर्मचारियों ने फर्जी पास बुक बनाकर धन का गबन किया है। पीड़ितों ने मामले की निष्पक्ष की मांग की है। प्रधान ने कहा कि डाकघर में दो एफडी तथा एक सुकन्या समृद्धि योजना में धनराशि जमा कराई थी। जब 4 जुलाई 2026 को वह खातों की जानकारी लेने पहुंचे तो डाकघर के कर्मचारियों ने संबंधित खाते मौजूद होने से इंकार कर दिया। इसके बाद गांव के अन्य लोगों ने भी अपने खातों की जांच कराई तो कई लोगों के खाते, एफडी, आरडी, सुकन्या योजना और बचत खातों का रिकॉर्ड नहीं मिलने या जमा ध...