इटावा औरैया, अक्टूबर 11 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। नगर की सब्जी मंडी स्थित तालाब मंदिर के पास पक्के तालाब में रविवार की शाम को 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान मोहल्ला गुलाबबाड़ी की वाल्मीकि बस्ती निवासी गंगाराम पुत्र किशनलाल के रूप में हुई। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि तालाब में शव पड़े होने की सूचना पर कस्बा प्रभारी हेमंत कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, शुभम पंवार और अंकित राजपूत मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक के बेटे विजय ने शव की शिनाख्त अपने पिता गंगाराम के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौत के ...