Etawah Auraiya News: पंकज दुबे बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष
इटावा औरैया, नवम्बर 1 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बे के प्रमुख समाजसेवी एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता पंकज दुबे को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। देर शाम भाजपा के कई पदाधिकारी उनके आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने पंकज दुबे को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। कस्बे के मोहल्ला मोतीगंज निवासी पंकज दुबे इससे पूर्व भाजपा के भरथना प्रथम मंडल में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही वह पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करते रहे हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: प्रेमचंद्र केसरवानी बने समर्थ किसान पार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.