Etawah Auraiya News: नौ साल पुराने मामले में वांछित वारंटी गिरफ्तार
इटावा औरैया, जुलाई 20 -- Etawah Auraiya News: इटावा। कोतवाली पुलिस ने नौ वर्ष पुराने जुआ अधिनियम के मामले में न्यायालय से जारी वारंट पर कार्रवाई करते हुए एक वांछित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया। कोतवाली प्रभारी के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी सलीम उर्फ छुट्टू पुत्र रज्जाक निवासी कटरा शमशेर खां को गिरफ्तार किया। आरोपित वर्ष 2017 में दर्ज जुआ अधिनियम के एक मामले में न्यायालय में लगातार अनुपस्थित चल रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: परवलपुर से मारपीट के आरोपित धराया यह भी पढ़ें- Roorki News: चेक बाउंस मामले का फरार वारंटी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.