इटावा औरैया, सितम्बर 23 -- Etawah Auraiya News: बकवेर। महेवा विकासखंड के गांव नौधना में डेंगू बुखार के बढ़ते प्रकोप को लेकर आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: जांच में डेंगू के दो और मलेरिया एक मरीज निकला संक्रमितस्वास्थ्य शिविर सीएचसी अधीक्षक महेवा डॉ. अभिषेक वर्मा के निर्देशन में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 52 मरीजों की जांच की। जिला अस्पताल से आई जांच रिपोर्ट में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। टीम ने घर-घर जाकर मरीजों की जांच करने के साथ रक्त के नमूने लिए और दवाओं का वितरण किया। वहीं गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने के साथ जगह-जगह साफ-सफाई भी कराई गई।चिकित्सकीय जानकारी चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र चौहा...