Etawah Auraiya News: नुक्कड़ नाटक से योजनाओं की दी जानकारी
इटावा औरैया, अक्टूबर 5 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के एसएवी इंटर कॉलेज तथा आर्य श्यामा बालिका इंटर कॉलेज में नमो सेवा अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी छात्र-छात्राओं के साथ ही मौजूद लोगों को दी। नुक्कड़ नाटक के जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभ के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर त्रिलोकी पोरवाल, जयदीप त्रिपाठी, इमरान खान, अक्षत पाठक, बाल गोविंद दुबे, अंश गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: जनकल्याणकारी योजनाओं पर नुक्कड़ नाटक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.