Etawah Auraiya News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार दो घायल एक रेफर
इटावा औरैया, नवम्बर 18 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र के पुठिया गांव के पास बुधवार को अचानक नीलगाय सामने आने से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इनमें एक युवक के पैर में गंभीर चोट आने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। करौंधी गांव निवासी अंश यादव और रानू यादव बाइक से जा रहे थे। पुठिया गांव के पास अचानक नीलगाय सामने आ गई, जिससे बाइक उससे टकरा गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे लखना नगर पंचायत के सभासद प्रताप सिंह पाल ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अंश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.