इटावा औरैया, अगस्त 23 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स-सर्विसमैन की पहल पर केपी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शुभारम्भ पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने किया। शिविर में विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विभिन्न रोगों की जांच की और परामर्श दिया। शिविर में हड्डी रोग, नेत्र रोग, जनरल फिजिशियन तथा नेक एंड हेड कैंसर सर्जन सहित विभिन्न विशेषज्ञ डाक्टरों ने ग्रामीणों की जांच की।कार्यक्रम के दौरान लवेदी थाना प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा ने भी स्वास्थ्य जांच कराई। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर जांच कराने की अपील की।इस दौरान पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया जिला...