Etawah Auraiya News: निर्धारित रेट पर ही होगी चीनी की बिक्री
इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: इटावा। एसडीएम सदर मनोज पाठक ने बताया है कि चीनी के थोक और फुटकर विक्रेता सरकार से निर्धारित रेट पर ही चीनी की बिक्री करेंगे। इस संबंध में इन विक्रेताओं के साथ बैठक भी हुई है जिसमें यह कहा गया है कि निर्धारित रेट पर ही बिक्री की जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी ने एक समिति का गठन किया है और इस समिति की बैठक में यह निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही यह भी कहा गया है की कोई भी थोक या फुटकर विक्रेता किसी प्रकार का भंडारण नहीं करेगा । खाद्य विभाग की पोर्टल पर चीनी की स्टॉक की स्थिति को अपडेट करना पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि यदि चीनी की कालाबाजारी या जमाखोरी की जा रही है तो इसकी सूचना कोई भी व्यक्ति प्रशासन को दे सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.