इटावा औरैया, अक्टूबर 8 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी प्रोजेक्ट वन रेंज के अंतर्गत डॉल्फिन वन विश्राम गृह सहसों में वन्य प्राणी सप्ताह का समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी रेंजर कोटेश त्यागी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में सिद्धिविनायक पब्लिक स्कूल सहसों के कक्षा नौ के आयुष, सिद्ध और दीक्षा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Auraiy...