Etawah Auraiya News: निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन 8 अगस्त को
इटावा औरैया, अगस्त 6 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 8 अगस्त को अदिति आई हॉस्पिटल,के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर भगवान जी महाराज धर्मशाला, कोठी कैस्त,में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया शिविर में मोतियाबिंद, आंखों के दबाव फंडस जांच, ड्राई आई, कॉर्नियल अल्सर सहित आंखों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों की जांच की जाएगी। शिविर में बच्चों की आंखों की विशेष जांच भी होगी। इसमें लेजी आई मायोपिया विजन थेरेपी, भेंगापन की जांच तथा प्रिज्म थेरेपी सुविधा रहेगी। आयोजक यशवंत चतुर्वेदी, प्रबंधक, ऋषिकांत चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार ने क्षेत्रवासियों से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Ghu...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.