Etawah Auraiya News: निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 74 मरीजों का इलाज
इटावा औरैया, जुलाई 31 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगला रामसुंदर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नंदिनी गुप्ता ने गांव नगला रामसुंदर में आयुष आपके द्वार निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में 74 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। जांच के दौरान जीर्ण रोग, खुजली, फंगल संक्रमण, श्वास संबंधी रोग, उदर रोग, खांसी, जुकाम, बुखार तथा संधिशूल जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉ. नंदिनी गुप्ता ने मरीजों को नियमित दिनचर्या अपनाने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, स्वच्छता बनाए रखने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर उपचार कराने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- आयुष आपके द्वार अभियान के तहत लगा नि:शुल्क स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.