इटावा औरैया, अक्टूबर 6 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र के उरेंग में खेत पर गए 45 वर्षीय किसान की नाले में डूबने से मौत हो गई। वह नाले में पैर धो रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अखिलेश मजदूरी के साथ खेती-किसानी करता था। थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक, उपनिरीक्षक अरविंद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अखिलेश अविवाहित और तीन भाइयों में बड़ा था। यह भी पढ़ें- Kannauj News: 24 घंटे बाद नहर में मिला डूबे मजदूर का शव उसके छोटे भाई विवाहित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...