Etawah Auraiya News: नानी के घर तालाब में डूबने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत
इटावा औरैया, जुलाई 15 -- Etawah Auraiya News: साम्हों। कोतवाली भरथना क्षेत्र के ग्राम सालिमपुरा में बुधवार को मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सौथरा बरनाहल मैनपुरी का रहने वाला ढ़ाई साल का आद्विक ढाई वर्ष पुत्र स्वर्गीय अरविंद कुमार अपनी मां नैन्सी के साथ ननिहाल सालिमपुरा में रह रहा था। बताया गया कि उसकी मां पिछले करीब दो माह से अपने मायके में रह रही थी। बुधवार को आद्विक अपनी बहन यशिका और मान्या के साथ गांव के तालाब के पास जामुन खाने गया था। इसी दौरान खेलते समय मासूम तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पर कोतवाली भरथना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। मृतक के ताऊ रंजीत न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.