Etawah Auraiya News: नहर में फंसा मृत गौवंश, बदबू से दुकानदारों का जीना मुहाल
इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बलरई नहर पुल पर मृत पशु के फंसने की समस्या स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। पुल के पास नहर में एक मृत गौवंश फंसा मिला। समय से नहीं हटाए जाने के कारण शव में सड़न शुरू हो गई और आसपास दुर्गंध फैल गई। बदबू के कारण दुकानदारों का बैठना मुश्किल हो गया। दुकान संचालित करने वाले लोगों का कहना है कि यह समस्या आए दिन सामने आती है। नहर में बहकर आने वाले मृत पशु पुल के पास फंस जाते हैं और लंबे समय तक नहीं हटाए जाने से सड़ने लगते हैं। इससे उठने वाली दुर्गंध आसपास के पूरे इलाके को प्रभावित करती है। दुकानदारों का कहना है कि बदबू के कारण ग्राहकों का दुकानों पर रुकना मुश्किल हो जाता है, जिसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। दुकानदार जोधा सिंह, मुन्नालाल, सर्वेश, सुनील, राजेंद्र औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.