इटावा औरैया, सितम्बर 9 -- Etawah Auraiya News: इटावा। लखना में नये पुल की पश्चिम दिशा में नहर पटरी पर कूड़ा और कबाड़ को हटा दिया गया। वहां पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाए गए। इस नहर पटरी पर काफी कूड़ा व कबाड़ एकत्रित था उसे हटाकर साफ सफाई भी कर दी गई। अभी दो दिन पहले जिला पर्यावरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने नए पुल की पश्चिम दिशा में नहर की पटरी पर फैले कूड़े को तत्काल हटाने के निर्देश दिए थे। इसे बाद नगर पंचायत लखना की सफाई टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नहर पटरी के किनारे जमे पूरे कबाड़ और कचरे को पूरी तरह साफ कर हटवा दिया। कूड़ा पूरी तरह हटाए जाने के बाद उस स्थान के सुंदरीकरण और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष महोदय, सभासदों संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति...