इटावा औरैया, अगस्त 11 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में आयोजित नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें चौ. सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।तृप्ति ने कविता प्रतियोगिता में प्रथम, शिवा यादव ने स्लोगन लेखन में प्रथम तथा गोपाल सिंह ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव और निदेशक डॉ. रीमा मंडल ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: भाषण में प्रियंका राय व स्लोगन लेखन में ज्योत...