इटावा औरैया, सितम्बर 20 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। लवेदी क्षेत्र के नवादा खुर्द कला चौराहे पर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। विवाद बढ़ने पर लवेदी पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष गौरव कुमार, एसआई विजय कुमार, कांस्टेबल शुभम कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार ने प्रथम पक्ष के लोकेन्द्र सिंह और उनके पुत्र अभिषेक सिंह तथा द्वितीय पक्ष के अमन, विजय सिंह और वीरेन्द्र सिंह निवासी नवादा खुर्द कला को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि नवादा खुर्द चौराहे पर जमीन के स्वामित्व और कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। चौराहे पर सप्ताह में मंगलवार और शनिवार को बाजार लगने के कारण यहां जमीन की कीमत भी बढ़ती जा रही है। इसी के...