इटावा औरैया, अक्टूबर 17 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर शनिवार को लखना स्थित प्रसिद्ध मां कालिका देवी मंदिर में मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में देवी भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया जो रात तक चलता रहा। दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना कर घंटा और झंडा चढ़ाया तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। नवरात्रि की सप्तमी पर शनिवार होने के कारण यहां पर और भी ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: सप्तमी पर चौरा देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बकेवर, लवेदी, ऊसराहार, बिठौली, सहसों और व...