इटावा औरैया, सितम्बर 7 -- Etawah Auraiya News: भरथना। श्री नवदुर्गा पूजा समिति के द्विवार्षिक चुनाव में सौरभ मिश्रा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं ओमजी पोरवाल को महामंत्री और विपिन पोरवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति की बैठक में सोनू गुप्ता को उपाध्यक्ष, ऋतिक पोरवाल को मंत्री तथा शैलेंद्र पोरवाल को उपकोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। पदाधिकारियों ने आगामी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव को और अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक में पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव, पूर्व सभासद हरिओम दुबे, चेतन पोरवाल, राजीव पोरवाल, प्रवीण दुबे, रामपाल सिंह राठौर, अनिल श्रीवास्तव, राजू चौहान, लोली पोरवाल, नेक्से पोरवाल,...