Etawah Auraiya News: नरिया में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
इटावा औरैया, नवम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: उदी। थाना बढ़पुरा क्षेत्र में चकरनगर रोड स्थित ढकरा की नरिया के पास मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शव मिलने की जानकारी पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के अनेक लोगों से उक्त शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी है। फोरेंसिक टीम को भी इटावा से बुलाया गया। घटना स्थल से साक्ष्य लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.