इटावा औरैया, नवम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: इटावा। नमामि गंगे की ओर से गंगा उत्सव का आयोजन बसरेहर ब्लॉक के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय, चितभवन में किया गया। इसमें पर्यावरण जागरूकता व सामूहिक शपथ ग्रहण कराया गया। इसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। वन विभाग, जिला गंगा समिति और जिला पर्यावरण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य केके यादव ने कहा कि नदियां और पर्यावरण हमारी जीवन रेखा हैं। इन्हें स्वच्छ रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है। पर्यावरणविद् संजय सक्सेना ने पर्यावरण संतुलन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तेजी से प्रदूषित हो रहे जल स्रोतों को बचाने के लिए हमें आज से ही ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने नदियों ...