इटावा औरैया, जुलाई 22 -- Etawah Auraiya News: उदी। पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के कारण यमुना नदी में कूद कर आत्मघाती कदम उठाने वाली महिला को पुलिस ने बचाया। यमुना पुल पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस ने एक महिला को यमुना नदी में छलांग लगाते देखा बढ़पुरा पुलिस ने बिना देरी किए स्थानीय तैराकों की सहायता से महिला को सकुशल नदी से बाहर निकल लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम अर्चना पत्नी अभय सिंह तोमर निवासी विजयनगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी बताया महिला 55 वर्ष है पुलिस को पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि वह शिक्षा विभाग से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति है घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई और परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद महिला को उन्हें सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...