इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: इटावा । विद्यालयों के निरीक्षण के क्रम में सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार ने विकासखंड बसरेहर के नगला हर्राय के विद्यालय का निरीक्षण किया तो यहां बाउंड्री वॉल टूटी हुई पाई गई। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक से कहा कि कंपोजिट ग्रांट के माध्यम से विद्यालय की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाए। ऐसी व्यवस्था रखी जाए जिससे छात्र-छात्राओं को किसी तरह की परेशानी ना हो। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय रसूलाबाद का भी निरीक्षण किया तो वहां एक शिक्षक गैर हाजिर मिलीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...