Etawah Auraiya News: नगला गड़रिया गांव में 12वीं के छात्र की संदिग्ध हालात मौत में मुकदमा
इटावा औरैया, अक्टूबर 28 -- Etawah Auraiya News: सैफई। नगला गड़रिया गांव में 12वीं के छात्र का शव उसके पड़ोसी के दरवाजे पर पड़ा मिला था। इस मामले में छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू की है। गांव के 19 साल के विवेक कुमार बघेल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पिता ने आरोप लगाया कि एक लड़की से दोस्ती के शक में बेटे को घर के अंदर ले जाकर मारपीट की गई और गला दबाकर हत्या कर दी गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। मृतक के पिता अखिलेश कुमार पुत्र नेकराम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के पड़ोसी रजत और अमन पुत्रगण सुरेंद्र सिंह तथा सुरेंद्र सिंह पुत्र साहब सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.