इटावा औरैया, अगस्त 31 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बिजली विभाग के नए अधिशासी अभियंता उमाशंकर ने इटावा पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा है कि शहरी क्षेत्र को बिना रुकावट बिजली मिलती रहे यह उनकी प्राथमिकता होगी। बिजली सप्लाई से जुड़ी जो भी समस्याएं हनी उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने यह भी का कि उपभोक्ताओं को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े इसकी व्यवस्था भी की जाएगी। अधिशासी अभियंता ने यह भी कहा कि बिजली आपूर्ति प्रभावित होने पर जल्द मरम्मत कराई जाएगी। ट्रांसफार्मर और लाइन की रखरखाव पर भी जोर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...