इटावा औरैया, जुलाई 16 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। मानसून की पहली बारिश किसानों को धान पौध रोपाई के लिए वरदान साबित हो रही है। किसान नहर व रजवाहा के पानी के सहारे खेतों में धान की पौध की रोपाई करने में जुट गए। महेवा ब्लाक क्षेत्र में धान की रोपाई का काम किसानों ने शुरू कर दिया है। जिन किसानों ने अगेती नर्सरी डाल दी थी उनकी रोपाई 10 जुलाई के आसपास शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मानसून की पहली बारिश से शुरू हुई धान रोपनी, खेतों में बढ़ी रौनकधान की फसल की स्थिति महेवा ब्लाक क्षेत्र में अधिकांश गांव में खरीफ की मुख्य फसल के रूप में किसान धान की फसल करते हैं। करीब 6 हजार हेक्टेअर से अधिक में धान की फसल किसान करते हैं। खेत ऊंचे स्थानों पर जहां है, नहर रजवाहा का पानी नहीं पहुंचता है उन स्थानों पर किसान बाजरा की फसल की बुवाई करते हैं।...