इटावा औरैया, अक्टूबर 11 -- Etawah Auraiya News: सैफई। मटियार गांव में धान की फसल से कंबाइन मशीन और वाहनों को निकालने के विवाद में महिला और उसके पति के साथ मारपीट करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि नामजद आरोपितों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दंपती से मारपीट की और रात में हाकी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। गांव निवासी शीला देवी पत्नी कृष्ण मुरारी ने तहरीर में बताया कि सात अक्टूबर की शाम वह अपने पति के साथ खेत देखने गई थीं। वहां उनके धान के खेत के बीच से कंबाइन मशीन, छह ट्रैक्टर और एक थार निकाली जा रही थी, जिससे फसल नष्ट हो गई। विरोध करने पर ऊदल पुत्र दफेदार सिंह और उसकी पत्नी बबली ने गाली-गलौज करते हुए दंपती के साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके ब...