Etawah Auraiya News: धान की आवक से एक घंटे तक जाम में एंबुलेंस भी फंसी
इटावा औरैया, अक्टूबर 10 -- Etawah Auraiya News: भरथना संवाददाता। कस्बे में धान की आवक के चलते शुक्रवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई। मंडी क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ने से भोली चौराहे के आगे तक भीषण जाम लग गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि लगातार एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। जाम में आम राहगीरों के साथ सरकारी अस्पताल की एक एंबुलेंस भी फंस गई। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी जाम नहीं खुल सका। भीषण जाम के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे। धान की आवक के चलते मंडी में बड़ी संख्या में वाहनों का आना-जाना लगा रहा। धान लेकर मंडी पहुंचने वाले वाहनों के साथ ही मंडी से खाली होकर वापस लौट रहे ट्रैक्टरों की आवाजाही ने सड़क पर दबाव बढ़ा दिया। वहीं, ऑटो रिक्शा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.