इटावा औरैया, नवम्बर 18 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। लवेदी क्षेत्र के अंतर्गत कई गांवों में पराली जलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुर्गापुरा और चंद्रपुरा गांव के आसपास खेतों में पराली जलाए जाने के मामले सामने आए हैं। खेतों में फसल अवशेष जलने से उठने वाला धुआं आसपास के वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। इसके बावजूद पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। धान की कटाई के बाद खेतों को अगली फसल की बुवाई के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कुछ किसान पराली में आग लगा रहे हैं। इससे निकलने वाला धुआं आसपास के गांवों तक पहुंच रहा है। पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ मिट्टी की उर्वरता और खेतों में मौजूद लाभकारी सूक्ष्म जीवों को भी नुकसान पहुंच सकता है। शासन की ओर से पराली जलाने पर रोक लगाने और किसानों को फसल अवशेष प्रबं...