इटावा औरैया, जुलाई 19 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। क्षेत्र के गांव इंधौआ के राकेश कुमार ने मारपीट का आरोप लगाते हुए गांव के पिता पुत्र समेत तीन नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित युवक ने बताया कि 14 जुलाई देर शाम को अपने घर के पास साफ सफाई कर रहा था तभी उसके पास गांव ही युवक राशू और निखिल दोनों लोग अपने पिता के साथ आये और गालीगलौज करने लगे जब गाली देने से मना किया तो सभी ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोगों के आने पर मौके से भाग गये। वहीं बिरारी गांव निवासी रमन ने गांव के युवक समेत चार लोगों पर मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया वह 16 जुलाई गांव के बाहर आश्रम के पास अपने दोस्त से मिलने गया था। तभी गांव का युवक प्रबल कुमार अपने तीन साथियों के साथ वहां पर आया। और गालियां...