इटावा औरैया, सितम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: इकदिल, संवाददाता। क्षेत्र के बिरहीपुरा गांव निवासी एक युवक ने परिवार के ही लोगों पर जबरन खेत में खड़ी करीब दो बीघा बाजरे की फसल काटने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत थाने में दी गई है। पीड़ित राहुल ने बताया कि उसके खेत की करीब 10 साल पहले कुराबंदी हो चुकी है। जमीन को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन था, जिसमें करीब 10 साल पहले फैसला उसके पक्ष में आ चुका है। इसके बाद उसने अपने दो बीघा खेत में बाजरे की फसल बोई थी। आरोप है कि बुधवार शाम करीब चार बजे उसके ताऊ के बेटे अपनी पत्नियों के साथ खेत पर पहुंचे और खड़ी बाजरे की फसल काट ली। फसल काटे जाने की जानकारी मिलने पर राहुल खेत पर पहुंचा और फसल काटने से मना किया। आरोप है कि इस पर परिवार के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। विवाद की ...