इटावा औरैया, अगस्त 23 -- Etawah Auraiya News: भरथना। थाना क्षेत्र के भरथना ऊसराहार मार्ग पर 31 जुलाई की दोपहर दो बाइको में आमने सामने की भिडंत हो जाने पर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी थी तथा उसका भाई घायल हो गया था. मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. क्षेत्र के गाँव मंगूपुर निवासी उदयराम पुत्र इतवारी लाल ने एक बाइक के अज्ञात चालक पर आरोप लगाते हुए बताया कि 31 जुलाई को मेरे दोनों बेटे एडिसन तथा बॉडीसन बाइक पर सवार होकर घर की ओर आ रहे थे तभी भोली चौराहे के समीप सामने से आ रहे बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए गलत दिशा से आकर टक्कर मार दी. जिससे मेरे दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टर ने एडिसन को मृत घोषित कर दिया.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...