Etawah Auraiya News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत तीन घायल
इटावा औरैया, जुलाई 27 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। थाना क्षेत्र में सोमवार करीब 3:40 बजे सरसई नावर भारतीय नहर रोड पर ग्राम हटीला के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक घायल हो गए। थाना निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रबल प्रताप शाक्य 40 पुत्र सोबरन सिंह निवासी कुटैटा सरैया, थाना ऊसराहार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीएचसी सरसई नावर से सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दीपांशु 20 पुत्र रजनीश यादव निवासी बलरामपुर, थाना किशनी तथा प्रिंस 20 पुत्र आनंद निवासी थाना दन्नाहार, जिला मैनपुरी को भी चोटें आईं। दोनों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर सैफई भेजा गया। व परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.