Etawah Auraiya News: दो पक्षों में मारपीट दोनों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
इटावा औरैया, अगस्त 30 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। क्षेत्र के नगला खादर गांव में 26 अगस्त को दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविन्द्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी जिया और पुत्र शिवम व समीर गांव कछपुरा स्थित एक गार्डन में थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने तीनों के साथ मारपीट कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के विक्रम सिंह ने शिवम, समीर, उनके एक साथी और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विक्रम का आरोप है कि वह देर शाम निमंत्रण से लौट रहा था। रास्ते में शिवम और समीर ने अपने साथी व कुछ अज्ञात लोगों के साथ उसे घेर लिया और मारपीट की। शोर सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.