इटावा औरैया, जुलाई 23 -- Etawah Auraiya News: इटावा। क्षेत्र के कटरा बलसिंह में बुधवार रात करीब 10 बजे दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। दोनों ओर से जमकर पथराव और मारपीट हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब पांच लोग घायल हो गए। मोहल्ले में लोगों ने बताया कि विवाद की शुरुआत गली से शराब के नशे में गुजर रहे एक युवक पर की गई टिप्पणी से हुई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज के बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। कुछ देर तक पूरे मोहल्ले में तनाव का माहौल बना रहा।सूचना मिलते ही नया शहर चौकी प्रभारी और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...