Etawah Auraiya News: दो दिन से लापता किशोर को पुलिस खोजा
इटावा औरैया, जुलाई 7 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम नगला तौर निवासी 14 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र किशोरी लाल रविवार दोपहर करीब 12 बजे बिना बताए घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने काफी तलाश के बाद उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे सूचना मिलते ही थाना बलरई पुलिस, मिशन शक्ति केंद्र की टीम तथा थानाध्यक्ष ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने कैमरों की सहायता से किशोर की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद जसवंतनगर ऑटो स्टैंड से उसे सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.