इटावा औरैया, जुलाई 10 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर, संवाददाता। बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम बीबामऊ में पांच दिन पहले दोस्तों के साथ घर से निकले 30 वर्षीय युवक की सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम बीबामऊ निवासी राहुल खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि पांच जुलाई की शाम राहुल गांव के ही दो युवकों के साथ घर से निकला था। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका: गले में फंदा डाल कर युवक की हत्या कुछ देर बाद वह गांव में ही बेसुध अवस्था में मिला। हालत गंभीर होने पर उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से च...