Etawah Auraiya News: देवी भागवत कथा शुरू, आचार्य देवेश ने सुनाई महिमा
इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- Etawah Auraiya News: इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित स्वतंत्रता सेनानी पार्क के माता मानसी देवी मंदिर में रविवार को देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। नवागत पुजारी तुलसीराम और पंकज बाबू अग्निहोत्री के निर्देशन में कथावाचक आचार्य देवेश अवस्थी शास्त्री के मुखारविंद से कथा का श्रीगणेश हुआ। इससे पूर्व आचार्य ब्रह्म कुमार मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ निवर्तमान पुजारी पं. राजेंद्र प्रसाद तिवारी से घट स्थापना, मातृका आवाहन और षोडशोपचार पूजन कराया। व्यासपीठ से आचार्य देवेश अवस्थी ने बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण और श्रीमद्देवी भागवत महापुराण मिलकर महापुराण संहिता के वांग्मय महाकाय की पूर्णता है। सच्चिदानंद परात्पर ब्रह्म का मातृ रूप ही देवी भागवत है। उन्होंने देवी भागवत महात्म्य के तीन प्रमुख आख्यानों और योगमाया पर विस्तार से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.